वाराणसी। समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस - एस.)की दो दिवसीय  21 वां स्थापना दिवस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता डा.अरविंद गांधी एडवोकेट की अध्यक्षता में परेड कोठी स्थित पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री अरविंद शर्मा एडवोकेट के आवासीय चेंबर परिसर में संपन्न हुआ ।

             पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सभी ने आगामी लोकसभा चुनाव - 2024 पर विचार मंथन और चर्चा किया, साथ ही पार्टी  संगठन के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर देते हुए वर्षांत तक जन - जन में सदस्यता अभियान चलाकर 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया और तय किया कि जनता से पार्टी को जोड़ा जाएगा।

        दो दिवसीय स्थापना दिवस  अवसर पर  अंतिम दिन सभी ने देश में महंगाई, बेरोजगारी ,

भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए रोष जताया एवं नारी शोषण एवं प्रताड़ना की बढ़ती घटना पर भी सभी ने चिंता जाहिर की ।

             पार्टी के स्थापना दिवस पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में पार्टी अध्यक्ष डा.अरविंद गांधी ने कहा कि आज देश महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की मार झेल रहा है तथा जनमानस की आर्थिक स्थिति चरमरा सी गई है। जिससे पूरे देश में त्राहि-त्राहि मचा हुआ है ।

        उन्होंने अधिवक्ताओं तथा पत्रकारों की सुरक्षा एवं सेवाओं के संरक्षण बिल लाने की मांग केंद्र एवं राज्य सरकार से की है।


              पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.गांधी ने कहा कि सभी को मिलकर समस्याओं का हल ढूंढना चाहिए तथा पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे  को और अधिक मजबूत करने का निर्देश दिया।

              स्थापना दिवस समारोह का संचालन पार्टी के उत्तर प्रदेश मंत्री डा.राजकुमार सिंह ने किया, धन्यवाद ज्ञापन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा. सविता पूनम ने किया ।

              इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता इ.मोइनुद्दीन अहमद ,संतोष सिंह ,इदरीश अहमद,जी.पी.गुप्ता, डा.जेड.इस्लाम, डा.अनिल वर्मा,एडवोकेट अरविंद शर्मा ,वीर बहादुर सिंह "पंकज",जिला संयोजक देवेंद्र शर्मा ,जिला महामंत्री एडवोकेट कृपा शंकर तिवारी,उस्मान अली अंसारी,आदि उपस्थित थे।