गाजीपुर 



माह से बकाया वेतन व पेंशन न मिलने से कर्मचारियों का जीना हुआ दुश्वार 



गाजीपुर । उत्तर प्रदेश जल निगम कर्मचारी महासंघ जनपद इकाई गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मौर्य  ने बताया कि


वेतन और पेंशन न मिलने से कर्मचारियों का जीना दुश्वार 5 माह से बकाया वेतन व पेंशन न मिलने से कर्मचारियों का जीना हुआ  दुश्वार और  दर-दर की ठोकरें खाना पड़ रहा है  कर्मचारियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि  सारे विभाग में सातवां वेतनमान का लाभ मिल रहा है और जल निगम में अभी तक लागू नहीं हुआ है उतर प्रदेश शासन और जल निगम प्रशासन से बार-बार  गुहार लगातार लगाने के बावजूद भी जल निगम प्रशासन कर्मचारियों का पीड़ा समझ नही रहा है  कर्मचारियों का घर चलाना मुश्किल हो गया है    कर्मचारी अपने मां-बाप का इलाज पानी बुढ़ापे का सहारा राशन पानी दवा इलाज तरह तरह की कठिनाइ का सामना करना पड़ रहा है फिर भी  जल निगम प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन अनसुनी कर रही है जल निगम प्रशासन व उत्तर प्रदेश शासन से एक बार फिर गुहार लगा रहे हैं की हम लोग की समस्या का निराकरण कराएं  और जल्द से जल्द वेतन पेंशन का भुगतान कराएं नहीं तो  धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी उपस्थित कर्मचारी महासंघ के मंत्री  स्वागतम जी अनिल कुमार मनोज कुमार अभिषेक कुमार अभिषेक श्रीवास्तव जितेंद्र यादव अभीस वीरेंद्र कुमार विवेकानंद सुभाष यादव  संजय शर्मा  अंगद सिंह लालजी राम राजेंद्र राम नवनीत सिंह वीरेंद्र कुमार विवेकानंद अंगद दुबे महेश कुमार और अन्य लोग उपस्थित थे।