रिपोर्ट :वि.न्यू./भा.प्रे.से./वी.एन..एफ.ए


वाराणसी।महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस बनारस रेल इंजन कारखाना में बड़े ही हर्ष उल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया महाप्रबंधक श्री बासुदेव पांडा के दिशानिर्देशन में बरेका खेलकूद संघ के महासचिव सह मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, उत्पादन श्री सुनील कुमार ने बरेका केंद्रीय खेल कूद मैदान में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


श्री सुनील कुमार ने महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के समर्पित खेल योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और कहा कि हाल के वर्षों में बनारस रेल इंजन कारखाना के खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर  देश का परचम लहराया है।आज पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है।  लोगों को अपने पसंदीदा खेल खेलने के लिए कुछ समय निकालने और खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दैनिक जीवन में खेल खेलने की आदत डालने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने बरेका खेल कूद संघ द्वारा खेल अकादमी के माध्यम से विभिन्न खेलो के स्तर को ऊंचा उठाने एवं मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के दिशा में किया जा रहे प्रयासों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। समारोह में मुख्य रूप से उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री एस के सिंह, उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर श्री एस के सिंह, श्री नितेश कुमार शर्मा,सहायक क्रीड़ा अधिकारी, अर्जुन अवॉर्डी श्री बहादुर प्रसाद, जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक कैलाश सहित विभिन्न खेलों जैसे बैडमिंटन, कुश्ती, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट एवं क्रिकेट के बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुरुचि पूर्ण संचालन श्री राकेश पांडे ने किया।