मऊ के घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा हर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही घोसी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोपागंज स्थित एक कॉलेज में पहुंचकर किसान सम्मेलन को संबोधित किया।


इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जनपद के विभिन्न जगह से पहुंचे किसानों ने अपने मंत्री का भव्य स्वागत किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लगातार 1 घंटे तक किसानों को संबोधित किया और भाजपा के उपलब्धियां के बारे में बताया।

उपचुनाव के मद्देनजर किसान सम्मेलन का आयोजन मऊ जनपद के घोसी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोपागंज स्थित एक कॉलेज में उपचुनाव के मद्देनजर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों किसान और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने अपने मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान किसानों ने मंत्री सूर्य प्रताप शाही का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

किसानों को मिल रहा सर्वाधिक लाभ कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को संबोधित कर हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र और प्रदेश दोनों जगह पर होने के कारण किसानों को सर्वाधिक लाभ मिल रहा है। भाजपा के डबल इंजन की सरकार का लाभ सबसे तेज किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।


विभिन्न परियोजनाओं के तहत उत्तर प्रदेश की जनता को कृषि से संबंधित और उपयोगी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां को भी बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार में किसानों को जितना लाभ दिया है उतना लाभ अब तक किसी भी पार्टी ने किसानों को नहीं दिया था।