गाजीपुर। समाजवादी जनता पार्टी चन्द्रशेखर के पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव व राष्ट्रीय कार्यसमिति के मनोनीत सदस्य रामविजय सिंह यादव की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय चांड़ीपुर में क्रांति दिवस 9 अगस्त से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक पूरे प्रदेश में आजादी रक्षा संकल्प दिवस के रूप में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। जिसके अन्तर्गत आजादी के नायकों के व्यक्तिव, कृतित्वों पर विचारों व संगोष्ठी के साथ- साथ आजादी व लोकतंत्र पर चौतरफा संकट पर चर्चा करते हुए। प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्य पूर्ण है कि हम आजादी का 75वा वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। लेकिन 90 फीसदी जनता अपनी बुनियादी समस्याओं से व अधिकारों से वंचित हैं। मंहगाई, बेरोजगारी, तानाशाही, फिस वृद्धि, छुट्टा पशुओं से किसानों की परेशानी, सम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना सरकार की नाकामी साबित करतीं हैं। इससे जनता में अमृत महोत्सव मनाने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। सभा को संबोधित करने वालों में प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव, जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, अजय उपाध्याय, यादव महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधानाचार्य भरत यादव, प्रधानाचार्य शिवाश्रय यादव, प्रबंधक नागेन्द्र यादव, प्रवीण यादव, संग्राम यादव, यादव महासभा के संरक्षक हरिद्वार यादव, देवेन्द्र यादव, रामाश्रय यादव, गयाप्रसाद यादव, डां अमरनाथ यादव, दीनानाथ यादव, उमेश यादव आदि लोगों ने किया। संचालन आकाश ने किया।