गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर ग्राम नारी पचदेवरा गाजीपुर में कामरेड रामसागर स्मारक पुस्तकालय वाचनालय रिटायर्ड प्रधानाचार्य श्री फौजदारी राम द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। पक्ति बद्ध उपस्थिति आमंत्रित आगन्तुक लोगों द्वारा सस्वर समूह राष्ट्र गान किया गया। शहीदों समाजवादी चिंतको का जयघोष किया गया। सभा की अध्यक्षता  सौदागर यादव मटखन्ना नारीपचदेवरा ने किया। सभा को समाजवादी चिंतक चन्द्रदेव सिंह यादव भी सम्बोधित किये। आयोजक रिटायर्ड कैप्टन विनोद कुमार यादव ने आग॔तुको के प्रति आभार प्रकट किए। सभागार में वक्ताओ ने कहा कि हम गुलाम क्यों हुए, जिस उद्देश्य के लिए आजादी प्राप्त की गयी। उसमें कितनी सफलता हस्तगत हुई। मोजूदा समय की समस्या और उसका समाधान विषय पर वक्ताओं ने अपना विचार रखा। वक्ताओ  के क्रम में कामरेड जोरावर यादव, रामजनम बनवासी, बालिस्टर यादव, रिटायर्ड प्रधानाचार्य योगेन्द्र यादव, दशरथ चौधरी, किसाअगन नेता, रामाश्रय यादव, यादव महासभा जिला गाजीपुर के अध्यक्ष भरत यादव तथा सभा अध्यक्ष सौदागर यादव ने सभा को सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहाकि क्रांतिकारियों ने आजाद भारत में वैज्ञानिक समाजवाद का सपना देखा था। वर्ण व्यवस्था, जाति ब्यवस्था, धर्म सम्प्रदाय तथा सामाजिक विघटन व तकनीकी युद्ध कौशल की कमी के कारण हम गुलाम हुए। मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए जो भारत के महान संविधान मे विधिक प्राविधान है। उसका भी सही से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। सदियों से समाज के हासिए पर रहने वाले समूहों को देश के सभी संसाधनों में सबको भागीदारी देकर समाज के मुख्य धारा में समाहित करने की भावना फलीभूत नहीं हुई। सरकारी सेवा का निजीकरण ठीक नहीं है। गुणवत्ता युक्त शिक्षा चिकित्सा में भी ध्यान देने की जरूरत है। अन्याय किसी के साथ अगर होता है तो उसका विरोध और आवाज बुलंद होनी चाहिए। किसान कामगार छात्र नौजवान जब तक दुखी है, तब तक भारत की आजादी अधूरी है। गोष्ठी में सजपा के प्रदेश महामंत्री  व यादव महासभा गाजीपुर के बरिष्ठ उपाध्याय रामविजय यादव, राम अवध, पूर्व प्रधान रामबचन यादव, वर्तमान प्रधान शिव प्रसाद यादव, लालित यादव, राजनारायण मास्टर साहब, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम राम, सुरेन्द्र, सीताराम, सपा देवकली ब्लाक अध्यक्ष राजनाथ यादव और अमरनाथ आदि अन्य प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।