गाजीपुर। पांच राज्यों के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में एक बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गाजीपुर के मालसा गांव के मूल निवासी अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने जानकारी मिलते ही जिले के कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।