गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने  नवमनोनीत समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव भरत यादव और नवमनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजकुमार पांडेय का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह संघर्ष का दौर है। भाजपा राज में लोकतंत्र कमजोर हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं पर हमलें हो रहे हैं। भाजपा देश के लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध साजिश रच रही है। जरूरत है आज संघर्ष कर इस देश की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने की है। पूर्व मंत्री सनातन पांडये ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र जिंदा रहेगा तभी मिलेंगे सबको अपने हक और अधिकार। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा बनायी जा रही मजहबी आबोहवा से बचने की जरूरत बताया।  जंगीपुर विधायक डा. विरेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की खिंचाई करते हुए कहा कि आज देश साम्प्रदायिक, तानाशाह और फिरकापरस्त ताकतों के चंगुल में फंस गया है, देश को उनके चंगुल से निकालने की जिम्मेदारी नौजवानों पर हैं। यादव महासभा के जिला अध्यक्ष और नवमनोनीत शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव भरत यादव ने अपने स्वागत और मनोनयन के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को समाज में हो रही कुरीतियों के प्रति सतर्क रहते हुए समाज को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। इस मौके पर यादव महासभा के संरक्षक हरिद्वार यादव, राम विजय यादव, कमलेश यादव, राम जी यादव, महामंत्री प्रवीण कुमार यादव, विनोद यादव, मंजय यादव, अनीता यादव, अलगू सिंह यादव, राम आसरे यादव, ओमप्रकाश यादव, अनुराग यादव, बिट्टू यादव, रोहित यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, सदानंद यादव, मार्कंडेय यादव प्रधानाचार्य, आत्मा यादव, बलिराम यादव, विभा पाल, कंचन रावत, रीना यादव, आकाश यादव, उमाकांत यादव, देवेन्द्र यादव, अमरनाथ यादव, राजनारायण यादव, छगुर यादव, रवि यादव, शिव प्रसाद प्रधान,अमित ठाकुर, बांबी चौधरी, वंशराज यादव, राजेश यादव, पंकज यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।