गाजीपुर, जमानियां। संत निरंकारी मिशन के तहत सैकड़ों सेवा दल की महिला पुरुष शामिल होकर गंगा घाट था उसके आस पास की साफ सफाई किया। अमृत महोत्सव में दिलदार नगर, नगसर ,तथा स्थानीय स्टेशन स्थित सेवा दल की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष विभिन्न स्थानों पर चला अभियान, साफ सफाई की। संत निरंकारी मिशन के दिलदार नगर, नगसर, स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित शाखाओं के सेवा दल द्वारा स्वच्छ जल स्वच्छ मन कार्यक्रम के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को बड़ेसर स्नान तथा शमशान घाट, चक्का बांध घाट सहित नगर कस्बा बाजार स्थित पक्का घाट की सीढ़ियों सहित चबूतरे की साफ सफाई  शुरूआत की गई। इस अवसर पर सेवा दल राम अवतार, हनुमान, राधेश्याम कहा कि संत निरंकारी मिशन के लोग गुरु के प्रति पूर्ण विश्वास के साथ सामाजिक कार्य में पूर्ण योगदान देते रहते हैं। मिशन के सेवादल के भाई-बहन द्वारा नगर कस्बा के पक्का घाट, बड़ेसर घाट, चक्का बांध घाट आदि घाटों की झाड़ू चलाकर साफ सफाई की गई। इस दौरान संत निरंकारी मिशन के सेवादारों द्वारा इस अभियान के प्रति लोगों को भी जागरूक भी किया गया।इस अभियान में सैकड़ों महिला पुरुष सेवादारों ने भाग लिया। इस अवसर पर संतरा, पूजा, कौशल्या, सावित्री देवी ने कहा कि जल ही जीवन है। जल है तो कल है। उन्होंने कहा कि जल बेवजह बर्बाद लोग करते है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवादल के शैला कुमारी, दिनेश, मुन्ना डा, चंद्रमा आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत से आस पास के स्नान घाटे चमचमा उठे। इसके साथ ही मिशन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में भ्रमण करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता घाटों और रास्तों तक सीमित न रहे। लोगो में हम यह संदेश देना चाहते हैं। कि जब मन की स्वच्छता बनी रहेगी। तभी परस्पर मनुष्यता का भाव आएगा। बताया जाता है। की रविवार को संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों द्वारा मेगा सफाई अभियान चलाते हुए घाट की साफ-सफाई की गई। रविवार की सुबह संत निरंकारी मिशन परियोजना अमृत महोत्सव के तहत स्नान घाटों के साफ-सफाई का  कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित था। संत निरंकारी समाज के अनुयायियों ने सीढि़यों पर जमे सिल्ट को हटाने के साथ-साथ बेहतरीन ढंग से साफ सफाई की। इस सफाई अभियान का आगाज करने के बाद तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि इस सफाई अभियान की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। क्योंकि निस्वार्थ भाव से जनहित के लिए स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण के लिए सफाई बहुत जरूरी है। इस मौके पर अमृत महोत्सव के तहत संत निरंकारी मिशन की परियोजना अमृत महोत्सव का 25 फरवरी से शुभारंभ की गई।इस कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन की परियोजना अमृत महोत्व के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन के तहत गंगा घाटों सहित उसके आस पास की साफ सफाई की। इस अवसर पर राम अवतार, हनुमान, जग बहादुर, राधेश्याम, दिनेश, मुन्ना, डा, चंद्रमा, सविता, संतरा, पूजा शैला प्रिती, वन्दना, सावित्री, कौशल्या, बच्ची देवी,गुलाब चंद्र सहित सैकड़ों शाखाओं की सेवा दल के कार्यकर्ता शामिल रहे।