स्थानीय जखनिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल जखनियां प्रथम द्वारा दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ बूथ संख्या 203 जखनिया बाजार में दीवार लेखन कर फिर एक बार मोदी सरकार और कमल का फूल जगह-जगह बनाकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं को उपस्थिति में किया गया। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है तब से लेकर आज तक मोदी सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ सीधे सभी आम जनता को मिल रहा है। आने वाले दिनों में और भी ऐसी कई योजनाएं मोदी सरकार चलाने वाली है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और उसे मुख्य धारा से जोड़ना है। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से लेकर आज तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सरकार पर नहीं लगा है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम कर रही है, अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। जीरो टॉलरेंस के नीति पर काम कर रही है। मोदी सरकार ने विगत 10 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। आज भारत विश्व का पांचवा आर्थिक शक्तिशाली देश है, भारत ने विकसित जी-20 की अध्यक्षता किया। भारत ने अंतरिक्ष में अपना परचम स्थापित किया। आज भारत अपने दुश्मनों को दूसरे के देश में भी घुसकर सबक सिखाता है। मोदी सरकार ने महिलाओं को उचित सम्मान उनका हक, नौजवानों को रोजगार, किसानों को आर्थिक सहायता और हर गरीब परिवार को पक्का मकान देने का भी काम किया है। भाजपा ने दो प्रधान, दो विधान, दो निशान को कश्मीर से समाप्त किया धारा 370 हटाया और सालो से प्रतिक्षित बहुसंख्यक हिंदू समाज के आस्था के केंद्र श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण भी अयोध्या में कराया। इसलिए आप सभी भाइयों, बहनों वह मित्रों से आग्रह की 2024 के आम चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनावें और मोदी जी के हाथों को मजबूत करें, तभी देश का सर्वांगीण विकास होगा और हमारे क्षेत्र का भी विकास होता रहेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, राजेश जायसवाल, अशोक गुप्ता, प्रशांत सिंह, दिनेश यादव, राहुल चौरसिया, विनोद गुप्ता सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।