रिपोर्ट: संजीव कुमार

गाजीपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, उ0 प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव  के आवाह्न पर 23 फरवरी 2024 को जनपद के सैकड़ो कर्मचारी/ शिक्षको ने विकास भवन से एकजुट होकर पदयात्रा निकाला जो सिचाई चौराहा होते हुए सरजू पाण्डेय पार्क पहुंचेगा। और अपनी मागो का ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय  के प्रतिनिधि तहसीलदार को सौपा। आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे। उ0 प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ गाजीपुर के जिलाध्यक्ष  बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी अपने सम्बोधन मे सभी सम्मानित सहयोगी कर्मचारी संघ के प्रति आभार व्यक्त कर भविष्य में बड़े आन्दोलन के लिए तैयार रहे। महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव से पहले प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल नही किया गया तो इसका परिणाम गंभीर भुगतना पड़ेगा। मनिहारी ब्लाक अध्यक्ष जे०पी० यादव ने कहा कि हमे नयी नही तुम्हे पुरानी नही। पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के पूर्ण जिलाध्यक्ष नगीना यादव ने कहा कि बुढापे की लाठी, बच्चो की पढ़ाई, मा बाप की दवाई अपने बुढापे में मिलने वाली पुरानी पेंशन रूपी अधिकार को लेने के लिए सभी साथीयो को एकजुट होकर इस लड़ाई को लडना होगा।

सहयोगी संगठनो मे मुख्य, सिंचाई विभाग, कोपागार, पी०डब्लूडी०, सफाई कर्मचारी संघ, शिक्षा विभाग, पशुपालन, लेखपाल संघ, सहित सैकड़ो कर्मचारी/ शिक्षक संगठनो के लोगो ने पद यात्रा में सहभागिता की। पद यात्रा मे, रगनाथ सिह, मुरलीधर राय, प्रदीप, उमेश कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार यादव, सुरेन्द्र कुमार यादव, पंकज, सुनीता यादव जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्णिमा, बेबी, मीरा, पूनम गोस्वामी, पूर्णिमा देवी पुष्पा, सीमा कुरैशा, गायत्री, मीना, संजू, निर्मला देवी, अजय, आलोक चौबे, पूर्णिया, बीरेन्द्र कुमार, अजीत कुमार, गोरख कुमार यादव, अजय कुमार यादव, दिलीप दूबे, हंसराज, अनिल कुमार यादव, राम प्रकाश यादव, सूरज कुमार, मणी त्रिपाठी, रितेश सिह, सजय दुबे, अमरदेव, राकेश कुमार, विशाल कुमार, अभय सिह, रोशन कुमार, हरेराम यादव, हरेन्द्र कुमार, प्रभाकर कुशवाहा, सजीव कुमार, आदि। सभा की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने किया।