गाजीपुर। नया सवेरा फाउंडेशन गाज़ीपुर के तत्वाधान में संस्था के सचिव तारिक़ अब्बासी की अगुवाई में एक बार फिर 18 फरवरी को गाज़ीपुर शहर के रौज़ा फ्लाइ ओवर के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों के मध्य दोपहर का खाना परोसा गया, लोग भोजन पाकर बेहद ख़ुश थे। उनकी ज़बानों से दुआएं निकल रही थीं। वह कह रहे थे कि फिर आइयेगा। हम संस्था के लोगों ने वादा किया कि जल्द ही हम लोग आपके समक्ष उपस्थित होंगे।

  इस पुण्य और नेक काम में प्रमुख रूप से बीबी सिंह, राजन सिंह, सागर सिँह कुशवाहा, दानियाल सिद्दीक़ी, सरफ़राज़ अहमद, उमर अब्बासी और मुहम्मद अम्मार आदि का सहयोग रहा। सभी का संस्था के संस्थापक नजमुस्साकिब अब्बासी नदवी और अच्छे लाल कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।