गाज़ीपुर। सादात थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमें से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया।उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.02.2024 को क्षेत्र के बड़ागाँव में जल निगम गोदाम से चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना सादात पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। थाना सादात  की टीम द्वारा घटना का अनावरण करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्तों राधेश्याम राजभर पुत्र रामचन्द्र राजभर व किशन राजभर पुत्र रामपलट राजभर निवासी ग्राम बड़ागाँव थाना सादात जनपद गाजीपुर को शुक्रवार 09 फरवरी.2024 को सुबह समय 05.20 बजे प्यारेपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशादेही पर चोरी गये चार 4 बण्डल सरिया (प्रत्येक बण्डल में 10 सरिया) को बरामद  किया गया। 

 गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी दूधनाथ तथा आरक्षी भाईलाल बिन्द थाना सादात, गाजीपुर शामिल रहे।