शादी में खाना खाते समय दूल्हा औ दुल्हन के बीच कहासुनी हुई थी।


हरियाणा के नारनौल में एक शादी फेरे संपन्न होने के बाद टूट गई। खाना खाते समय दूल्हा और दुल्हन के बीच काजू बर्फी को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि लड़के ने लड़की को साथ ले जाने से ही इनकार कर दिया। साथ ही लड़की ने भी विदा होने से मना किया।