गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल जी का 41 वां जन्मदिवस जनपद में जगह जगह धूमधाम से मनाया गया ,इस अवसर पर उनके समर्थक हर विधानसभाओं में,हर ब्लॉकों में धूम धाम से उनका जन्मदिवस मना रहे है, कहीं केक काटे जा रहे हैं तो कहीं कथा हवन पूजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में एमएलसी विशाल सिंह चंचल के 41 वें जन्मदिन पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ अभय कोल्ड स्टोरेज बद्धुपुर के प्रांगण में भव्य रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख ने केक खिलाकर खुशियां मनाया मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों ने इस मौके पर आशिर्वाद और दुवाएं देते हुए दीर्घायु होने का कामना भी किया । इस मौके पर मुख्य रूप से सचिंद्रनाथ सिंह लल्लन , अजित सिंह,गुड्डू गुप्ता, पिंटू सिंह, अभिमन्यु सिंह मन्नू, प्रमोद सिंह ,दुर्ग विजय राजभर, धर्मेंद्र शर्मा, भरत सिंह, अमित सिंह,अभिनव जायसवाल, विनोद पटेल, धनंजय सिंह ,संदीप सिंह सहित क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य गण मौजूद रहे।