आजमगढ़। सपा में शामिल हुए बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को विधान परिषद में भेजने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2022 में आजमगढ़ में हुए लोकसभा उप चुनाव में गुड्डू जमाली को 2.66 लाख वोट मिले थे और सपा के धर्मेंद्र यादव इस चुनाव में करीब 8 हजार मतों से हार गए थे। आजमगढ़ सीट फिर से जीतने की रणनीति के साथ ही जमाली को विधान परिषद भेजा जा रहा है। आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का लड़ना भी तय माना जा रहा है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।