गाजीपुर।खानपुर पुलिस द्वारा 02 किलो नाजायज गाँजा के साथ 01 नफर अभियुक्त की सफल गिरफ्तारी।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर  महोदय के कुशल मार्गदर्शन व  क्षेत्राधिकारी सैदपुर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22.03.2024 को थाना खानपुर के उ0नि0 श्री अवधनरायण उपाध्याय व उ0नि0 श्री फूलचन्द पाण्डेय मय हमराह का0 राजेश कुमार द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन शान्ति व्यवस्था व मतदान केन्द्र व मतदेय स्थानों को चेकिंग के दौरान समय 06.40 बजे घोंघवा तिराहा अनौनी रोड बहदग्राम घोंघवा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर से अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो ग्राम गाँजा नाजायज बरामद किया गया । जिनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/2024 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम शीत बसन्त राजभर पुत्र स्व0 धन्नी राजभर नि0 ग्राम अमेदा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर के विरूद्ध पंजीकृत किया ।  गिरफ्तार करने वाली टीम  में उ0नि0 श्री अवधनरायण उपाध्याय,उ0नि0 श्री फूलचन्द पाण्डेय,का0 राजेश कुमार मौजूद रहे।