जमानियां। ऐतिहासिक सफलता भारतीय खेल प्राधिकरण में चयनित हुए गाजीपुर तीरंदाजी संघ द्वारा संचालित द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के 6 तीरंदाज खिलाड़ियों ने जनपद गाज़ीपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के 6 खिलाड़ियों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर में हुआ है। तीरंदाजी खेल के क्षेत्र में अब तक का सर्वश्रेष्ठ चयन! आपको बता दें कि पूर्व में भी द्रोणा तीरंदाजी अकादमी हेतिमपुर जमानियां के खिलाड़ियों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण कोलकाता, बोलपुर ,न्यू जलपाईगुड़ी, धार स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के  सेंटरों में हो चुका है। इसके साथ ही आर्मी स्पोर्ट्स बॉयज कंपनी पुणे में भी खिलाड़ी अभ्यासरत हैं। इस प्रकार की सफलता से क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म के तौर पर तीरंदाजी अकादमी उभर के सामने आ रही है। पिछले 10 वर्षों के अथक प्रयास से इस अकादमी से लगभग 17 खिलाड़ियों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण में हो चुका है। और खेलो इंडिया स्कीम में भी 2 तीरंदाजों का हुआ। और अब 6 तीरंदाजों का चयन। दिनांक 7  से 8 फरवरी को आयोजित सिलेक्शन ट्रायल्स में  06 खिलाड़ी प्रतिभाग किए थे। और पूरे 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ। क्षेत्र में और अभिभावकों में खुशी का लहर दौड़ गया। संस्था को बधाइयां मिल रही हैं। सतीश दुबे ,मुख्य कोच के अनुसार बेहतर ट्रेनिंग,सही मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के परिश्रम का परिणाम से ऐसे सफलता प्रायः मिलते रहते हैं। खिलाड़ियों में क्रमशः निशांत पुत्र सुरेंद्र सिंह ,गांव बहादुरपुर ,खुशी श्रीवास्तव पुत्री वीरेंद्र श्रीवास्तव ग्राम फुल्ली, अभिषेक पाल पुत्र कमलेश पाल ग्राम धडनी, उमेश पाल पुत्र गंगापाल ग्राम धरनी कृष पांडे पुत्र रामचंद्र पांडे ग्राम अवती आदित्य कुमार पुत्र संजय राम ,ग्राम लोदीपुर। उक्त सफलता पर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे ने भी बधाई दी और कहा गाजीपुर में तीरंदाजी खेल के विस्तार और सफलता में द्रोणा तीरंदाजी अकेडमी और विशेषकर अंतराष्ट्रीय तीरंदाज व चीफ कोच सतीश दुबे जी का योगदान है जिनसे खिलाड़ी लाभान्वित हो रहे हैं। सतीश दुबे ने बताया कि स्वयं के खर्चे से अकेडमी चला कर क्षेत्र में खेल विकास का भावना जागृत करने में लगे है, शासनr से  अथवा उद्यमी या किसी जनप्रतिनिधि से किसी प्रकार का कोई  सहयोग प्राप्त नहीं हो पाता है। खिलाड़ियों में  उत्साह और ओलंपिक मेडल जीतने का सपना लिए अपने इस मिशन में जोरोशोर से लगे है। अध्यक्ष डॉ मुकेश सिंह ने भी खिलाड़ियों के सफलता पर बधाई और शुभकामनाए दी। राष्ट्रीय खिलाड़ियों में प्रमोद ,संदीप, रोहित, अंजली, ,कालिंदी ,प्रदीप, इमरान चंद्रप्रकाश, साधना , मनीष दुबे और नमिता ने भी बधाई व शुभकामनाएं दी।