विशेष रिपोर्ट: वीएनएफए/विस/बीबीसी -इण्डिया/पीएनआई)

अशोक कुमार विश्वकर्मा

राष्ट्रीय अध्यक्ष,ऑल इण्डिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा


डा.अरविंद गांधी
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस - एस)
""""""""""""""""""""""""""""""""

वाराणसी 14 अप्रैल।  समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस - एस. )के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अरविंद गांधी तथा ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से डॉ भीमराव अंबेडकर को लोहटिया स्थित महासभा के कैंप कार्यालय पर उनके जयंती पर  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि  डॉ. भीमराव अम्बेडकर की भूमिका भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार के रूप में रही है। नेताओं ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को आजीवन कायम रखा। 

         एवं कहा कि सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उनका निरंतर अभियान और उत्पीड़ित जातियों के अधिकारों के लिए वकालत ने भारत में नीतियों और सामाजिक सुधारों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष में डॉ. अम्बेडकर के योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा। डॉ. अम्बेडकर की  वैचारिक विरासत एक समावेशी और न्यायसंगत समाज बनाने की दिशा में प्रेरित करते है। डॉ अंबेडकर के विचार और सिद्धांत  प्रत्येक मनुष्यों के जीवन में प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य करती है।