गोरखपुर | सैनिक नगर सेक्टर अंतर्गत नंदा नगर में पूर्व विधान परिषद सदस्य विनोद पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया।

सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि की गई। तत्पश्चात भाजपा को समर्पित झंडे का ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने इमरजेंसी से लेकर अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल तक की चर्चा की। 1996 के 161 सीटों वाली भाजपा पहली बार भारतीय संसद में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी वाजपेई जी के नेतृत्व में सरकार बनी मगर बहुमत नहीं होने के कारण 13 दिन बाद इस्तीफा देना पड़ा। इस दौरान उन्होंने याद करते हुए कहा कि वाजपेई जी ने एक संकल्प लिया था जो पूरा होते दिखाई दे रहा है। 

मुख्य अतिथि में कहा कि भाजपा की स्थापना एक विचारधारा 'राष्ट्र के हितों की रक्षा करने' के लिए की गई थी। मोदी ने दुनिया भर में भारत की मजबूत और विकसित छवि बनाई है।कार्यकर्ताओं से कहा कि विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के साथ मिलकर कम करें।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं महानगर के मंत्री मनोज अग्रहरि ने कहा कि 1984 में 02 सीटों से 2024 में 400 पर के दावों को हम सभी के सहयोग से नई कहानी लिखना है। लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 और एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटों पर दावा कर रहा है। भाजपा अपने राष्ट्रवादी मूल्य के प्रति हमेशा समर्पित रही है इसकी शक्ति इसके कार्यकर्ता है जो 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में दिन रात जुटे रहते हैं। उन्होंने फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार किनारे के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

आभार ज्ञापन करते हुए बूथ अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने कहा कि हमारी पार्टी देश को भ्रष्टाचार जातिवाद सांप्रदायिकता और वोट बैंक की राजनीति से मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। 

महानगर मीडिया प्रभारी अनुसूचित मोर्चा इं बृजमोहन  ने बूथ अध्यक्ष की बैठक लेते हुए कहा कि नए भारत में स्वच्छ और पारदर्शी शासन होने से विकास का लाभ आज बिना किसी भेदभाव के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। हम सभी को जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करना होगा। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेक्टर संयोजक दयानंद साहनी वार्ड पार्षद उपेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष अनु मोर्चा राजेश पासवान वरिष्ठ कार्यकर्ता विरेन्द्र पासवान इं. बृजमोहन महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता पांडेय वार्ड अध्यक्ष राकेश यादव बूथ अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा घनश्याम तिवारी शिवाजी गुप्ता उमाकांत मिश्रा मुन्ना पासवान अवधेश परशुराम गिरी समेत अन्य पदाधिकारी व वरिष्ठ नागरिक व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।