गाजीपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पंचदेव गोड़ की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की पहली परिचयात्मक बैठक आज शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जनजाति समाज को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा स्थापित करने का सदैव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार ने आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हुए हक और अधिकार को दिलाने के लिए का काम है ‌।

जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा समाज के सबसे पिछड़े व कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत बड़ा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि आप सब के परिश्रम के पसीने से गाजीपुर लोकसभा के इतिहास में 1 जून को जो इतिहास लिखने का काम होगा वह गाजीपुर के दिशा और दशा को तय करेगा।

जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति को प्रमुख और संस्कार पूर्ण बनाने में अनुसूचित जनजाति की भूमिका महत्वपूर्ण है।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा विनोद खरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमारे समाज को जो सम्मान और स्थान दिया है उसके लिए पुरा समाज  कृत संकल्पित है। 

जिलाध्यक्ष पंचदेव गोड़ ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत मे अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका का भरोसा दिलाया।

बैठक को शैलेश कुमार राम, संतोष कश्यप,ने भी सम्बोधित किया।

इससे पहले उपस्थित समस्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रामराज बनवासी, साधना राय, राम धीरज शास्त्री, पुनवासी राम, ओमप्रकाश राम, अच्छेलाल गुप्ता, दयाशंकर पांडेय,  कादिर राइनी,अनुप खरवार, शशिकांत शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

संचालन महामंत्री अमरेंद्र खरवार ने किया।