गाजीपुर। प्रमुख कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला को बौद्धिक प्रदान करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि विगत दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की गरिमा बढी है। आम आदमी का जीवन समृद्ध और मजबूत हुआ है। देश में ढांचागत सुधार की प्रक्रिया तेज हुई है, यह बात आम जनता को बताने की जरूरत है।

लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की विकास योजनाओं का जमीनी स्तर का मूल्यांकन जनता के जीवन मे बड़े बदलाव को प्रदर्शित करता है।

लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने संगठन के मजबूत पक्ष बुथ कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठको पर ध्यान आकर्षित किया और कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में आम जनता की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है।देश जब आत्मनिर्भर होगा जनता के समृद्धि का मार्ग स्वत:प्रशस्त होगा।

पुर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश मे जन कल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं से जहां लोगों की समस्यायों का समाधान हुआ है ।आर्थिक जरूरतों पर व्यक्ति की जिम्मेदारी कुछ कम हुई वहीं देश के ढांचागत विकास से जन सुविधाओं मे वृद्धि हुई और राष्ट्र समृद्ध हुआ है।

पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय ने कार्यशाला का समापन किया।

संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा के अत्यंत वृद्ध नेता बाल्मीकि सिंह और बाराचवर द्वितीय मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक शिवपूजन राम, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, बृजनंदन सिंह, जितेंद्र नाथ पांडेय, डा मुराहू राजभर, जयप्रकाश गुप्ता,रामनरेश कुशवाहा, राजेश राजभर, शालिनी यादव, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, दयाशंकर पांडेय, शशिकांत शर्मा, आलोक शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।