रिपोर्टर—:आशीष गोंड क्रांति

मरदह| क्षेत्र के बोगना बड़का गांव में बरम बाबा के स्थान पर चैत्र नवरात्रि की प्रथम दिन मंगलवार को नवदिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ।इस दौरान स्थानीय लोगों ने गाजे बाजे एवं नाच गाना के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बोगना बड़का गांव से होते हुए तिवारी जी का पूरा, दासा का पूरा,नवापुरा काली माता के मंदिर पर पहुंची।जहां कलश यात्रा में शामिल लोगों ने जल भरा।और पुनः मैया जी के पूरा होते हुए कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची।काशी से आए आचार्य ज्ञानेंद्र शास्त्री ने विधि मंत्रोचार के साथ श्री राम कथा एवं कलश स्थापना की पूजा अर्चना की।आचार्य ज्ञानेंद्र शास्त्री ने बताया कि श्री राम कथा से मानव जीवन में सुख शांति प्रदान होती है।कलश यात्रा में सैकड़ो से अधिक महिलाएं एवं पुरुष लोग उपस्थित रहे।प्रभु श्री राम की बहुत ही सुंदर झाकी कलश यात्रा में निकाला गया।श्री राम कथा एवं कलश यात्रा के मुख्य यजमान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनीष सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी आरती सिंह रही।कलश यात्रा में प्रवीण कुमार पांडेय,क्रांति गोंड, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश चौहान,खुशी सिंह,सतेंद्र मिश्रा,बब्बन सिंह,बृजेश सिंह,पियूष सिंह,प्रभाकर चौहान,सूर्यविजय चौहान,जोगेंद्र गोंड,बृजभान सिंह,अमित सिंह,रविकांत सिंह सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।