गाजीपुर। सम्यक युवा मंच के द्वारा प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयंती के अवसर पर सौहार्द सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान पैलेस मुहम्मदपुर बिंदवालियां में हुआ। जिसमे सैंकड़ो की संख्या में जिले के कोने-कोने से लोग सम्मिलित हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वाराणसी जिला पंचायत चेयरमैन (अध्यक्ष ) माननीया पूनम मौर्या ने कहा कि सम्राट अशोक महान अहिंसा और शांति के अग्रदूत रहे और आज भी उनके शासन की महान नीतियां भारत के संविधान में निहित है ।मुख्य वक्ता सुधाकर सिंह कुशवाहा ने समाज को एकजुट होने का आग्रह किया ।कार्यक्रम को  नजमुश साकिब अब्बासी ने प्रस्तावित किये ।संजय राजभर ,राधेश्याम मौर्य ,मोतीलाल भारती, मौलाना अनस हबीब  कासमी,रमेश यादव आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया पूर्व एमएलसी बृजभूषण कुशवाहा , पूर्व विधान परिषद सदस्य माननीय सुबोध राम जी सहित ,गंगा सागर सिंह कुशवाहा ने अपने शब्दों से उत्साह वर्धन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता यतेंद्र नाथ मौर्या संचालन अच्छे लाल सिंह कुशवाहा ने किए ।कार्यक्रम में जयहिंद कुशवाहा ,मुकेश भारती , हरेराम कुशवाहा ,जय प्रकाश कुशवाहा कृष्णा हिमांशु राजेशकुशवाहा ,राजेश कान्नूजिया आदि लोग सम्मिलित हुए।