जमानियां। नवरात्रि प्रतिपरधा की गंगा स्नान तथा मंदिरों में पूजन अर्चन से की गई शुभ कार्य किए गए। मंगलवार की सुबह से पक्का घाट गंगा नदी पहुंचकर महिला पुरुष सैकड़ों की संख्या में गंगा में डुबकी लगाई। जिसके बाद मंदिर पहुंचकर पूजा पाठ की। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती है। जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या पुरुष व महिलाएं नगर कस्बा बाजार स्थित पक्का घाट गंगा नदी पहुंचकर स्नान के साथ मंदिरों में पूजा पाठ किया। बताया जाता है। की हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ये पर्व  बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इन नौ दिनों में माता रानी के भक्त उपवास रखते हैं। और उनके अलग-अलग स्वरूपों की उपासना करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में कई शुभ कार्य किए जाते हैं। नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं। जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। शारदीय नवरात्रि का अधिक महत्व होता है। इस दौरान सार्वजनिक रूप से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। बता दें कि 9 अप्रैल को मां शैलपुत्री की पूजा, 10 अप्रैल को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा,11 अप्रैल को मां चंद्रघंटा की पूजा, 12 अप्रैल को मां कुष्मांडा की पूजा,13 अप्रैल को मां स्कंदमाता की पूजा,14 अप्रैल मां को मां कात्यायनी की पूजा,15 अप्रैल को मां कालरात्रि की पूजा,16 अप्रैल को मां महागौरी की पूजा,17 अप्रैल  को मां सिद्धिदात्री की पूजा राम नवमी की किया जाएगा। इस दौरान गंगा घाट के आस पास महिला पुलिस कर्मी मुस्तैद रही। फोटो


गंगा स्नान के बाद नगर के दुर्गा चौक के पास दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ करती महिलाएं।