जखनिया गाजीपुर।जखनिया खंड शिक्षा संसाधन केंद्र 90 ग्राम पंचायत से बच्चों के भविष्य संवारने के लिए शिक्षा का मुख्य केंद्र है। इस खंड शिक्षा संसाधन केंद्र पर एक भी फ्रीजर या आरो मशीन आज तक नहीं लगा। दो सरकारी हैंड पंप है जो पूरी तरह से खराब है। बोतल के आरो अपनी से लोग प्यास बुझाते हैं।  


    90 ग्राम पंचायत में लगभग 200 के करीब प्राथमिक सहित कंपोजिट विद्यालय स्थापित है। उन विद्यालयों में उत्तर प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं कोई जखनिया शिक्षा संसाधन केंद्र से उपलब्ध कराई जाती है। तथा अध्यापकों, प्रधानाध्यापको सहित अन्य कार्यों के लिए भी खंड शिक्षा संसाधन केंद्र पर लोग आए दिन आते जाते हैं। लेकिन लोगों को प्यास बुझाने के लिए चाय की दुकान या  बोतल के पानी से प्यास बुझाते हैं। 


      खंड शिक्षा अधिकारी निलेन्द्र चौधरी ने कहा कि 2 हैंड पंप में एक खराब है तथा एक में समरसेबल का कनेक्शन किया गया है। तथा आरो की बोतल की पानी भी खरीदी जाती है। जिससे लोगों को प्यास बुझती है। उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई। जल्द ही फ्रिजर लगने की उम्मीद है।  


    खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जल्द खंड शिक्षा संसाधन केंद्र पर भी फ्रीजर लगाई जाएगी इसके लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता भी की जाएगी।