रिपोर्टर—:आशीष गोंड क्रांति

 शारदीय नवरात्र के पहले दिन संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन

 मरदह। क्षेत्र के बोगना बड़का गांव में बरम बाबा के स्थान पर चैत्र नवरात्रि की प्रथम दिन मंगलवार को नवदिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। श्री राम कथा के पहले दिन कथा का शुभारम कथा के मुख्य यजमान मनीष सिंह उनकी धर्मपत्नी आरती सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और श्रीधाम अयोध्या से आए कथावाचक पूज्य अजीत जी महाराज को माल्यार्पण कर कथा का आयोजन हुआ। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कथा वाचक पूज्य अजीत जी महाराज ने श्री राम कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि श्री राम कथा कलयुग में भगवत प्राप्ति का सरल साधन है जो कानों के माध्यम से व्यक्ति के मन में प्रवेश करती है इससे प्रभु श्री राम की छवि मन में बैठ जाती है और भगवत दर्शन की प्राप्ति होती है इसी लालसा से ही रास्ता निकाला जाता है कथावाचक ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने ईश्वर प्राप्ति के लिए सतगुरु की आवश्यकता बताई।उन्होंने राम नाम की महिमा बताते हुए कहा कि कलयुग में योग, जप, तप,व्रत,पूजा जैसे साधन के कठिन मार्ग संभव नहीं है केवल भगवान के नाम का सुमिरन से ही भवसागर पार कर सकता है इसी प्रसंग में उन्होंने कहा कि राम से भी बड़ा, राम का नाम नाम है। उन्होंने शिव तथा सती के प्रसंग के माध्यम से राम कथा के महत्व का सुंदर वर्णन किया। और कथा वाचक ने अयोध्या में विराजमान श्री राम जी के मूर्ति एवम प्राण प्रतिष्ठा का वर्णन किए। कथा में  मुख्य रूप से मौजूद क्रांति गोंड,रिंकू पांडेय,प्रेम प्रकाश,सतीश गुप्ता,अमन कन्नौजिया,सूर्यविजय चौहान,जोगेंद्र गोंड,योगेश सिंह पिंटू मिश्रा,अंगद शर्मा,दुखरन चौहान शुभम सिंह, सहित अन्य लोग भी शामिल रहे। श्री राम कथा में आए सभी आगंतुकों को प्रवीण कुमार पांडेय ने आभार व्यक्त किए।