गाजीपुर। समाजवादी जनता पार्टी (चन्द्रशेखर) के पार्टी वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव व राष्ट्रीय कार्यसमिति के मनोनीत सदस्य रामविजय सिंह यादव ने बताया कि सजपा चन्द्रशेखर के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रविन्द्र मनचंदा के व प्रदेश अध्यक्ष माननीय अशोक श्रीवास्तव के निर्देशानुसार पार्टी ने 2024 लोक सभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने पूरे लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन दे कर वोट दिलवाने की अपील की है, जिससे भाजपा को सत्ता से दूर किया जा सके, श्री यादव ने पार्टी के सभी साथियों से अपील किया है कि तन मन से इण्डिया गठबंधन को वोट दिलवाने व साथ प्रचार करके जिताने का कार्य करें।