गाजीपुर के ज़मानियां कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर के सैकड़ों राशन कार्ड धारक तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताते हुए। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार को पत्रक सौंपा।  और कहा की कोटेदार मुन्नी लाल गुप्ता, पुत्र रतन गुप्ता उनके पुत्र सोनू गुप्ता लगातार 5 महीने से मशीन के द्वारा अंगूठा लगवा कर तथा पर्ची हांथ से बनाकर दे देता है। जिसकी जानकारी आम राशन कार्ड धारकों को भी लग पाता। लोगों ने कोटेदार पर आरोप लगाते हुए कहा की  कोटेदार के पास क्या क्या सामग्री वितरण करने के लिए आया है। कार्ड धारकों ने रोष जताते हुए। कहा की कई बार आपूर्ति कार्यालय में इसकी सूचना दी गई। लेकिन 5 माह से अब तक कोई कार्यवाही नही हुई। बताया जाता है। की शनिवार की दोपहर में कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर गांव के महिला पुरुष सैकड़ों राशन कार्ड धारकों तहसील मुख्यालय पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ विरोध जताया। और दौरान श्याम पति देवी,प्रभावती, मुखपाली, अर्मिला, गुलाबी, उर्मिला, चंद्रावती, अंकित कुमार राय, मुनि देवी,सुगवंती देवी, द्शवंती देवी, मालती देवी, महराजी देवी, सविता देवी, नंदकिशोर संजीत, श्रीनिवास राय, राकेश राजभर, ओम प्रकाश राजभर, दिलीप कुमार, रामबली राम आदि सहित सैकड़ों राशन कार्ड धारक  पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्ड धारकों का आरोप रहा की कोटेदार की मनमानी सर चढ़ कर बोलने लगी है। मशीन के माध्यम से अंगूठा लगवाता है। और पर्ची हांथ से बनाकर लगभग 5 माह से देते आ रहा है। लेकिन राशन के नाम पर शून्य मिला। अगर विभागीय स्तर पर कोटेदार दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही नही हुई। तो राशन कार्ड धारक चुप नही बैठेंगे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने आपूर्ति अधिकारी को डांट फटकार लगाते हुए। अनियमितता पाए जाने पर तत्काल उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद सभी राशन कार्ड धारक वापस चले गए। 

अंकित कुमार राय ने बताया की त्योहार पर राशन वितरण के लिए सरकार की ओर से विशेष व्यवस्था किया गया। लेकिन कोटेदार की मनमानी राशन वितरण करने मे साफ साफ दिखाई देता है। शिकायत करने के बाद भी कोटेदार मनमानी रुकने का नाम नही ले रहा। उन्होंने बताया की कोटेदार मनमाने तरीके से राशन दिए जाने की शिकायतें भी लगातार मिल रहीं हैं। कार्रवाई के नाम पर पूछताछ के बाद खानापूर्ति हो जाती है। अगर विभागीय स्तर पर कोटेदारों की दुकानों पर पड़ताल की जाए। तो सच्चाई सामने आ जाएगी। राशन कार्ड धारक झूठ बोलते है। या इसमें कोई सच्चाई भी है। राय ने कहा की राशन कार्ड धारको को मशीन में अंगूठा लगाने के बाद लगभग 5 माह से राशन नही दिया गया।