जमानियां। क्षेत्र के बड़ेसर चक्का बांध से अखिल भारतीय क्षेत्रीय सभा के युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में राम नवमी पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो शोभा यात्रा बरूईन गांव स्थित काली माता के मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन के बाद समाप्त किया जाय।  इस दौरान शोभा यात्रा में तमाम झाकियां शामिल की गईं। जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को राम नवमी का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के अवसर पर बड़ेसर चक्का बांध से बरूईन तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो स्टेशन बाजार रवाना होकर शोभायात्रा काली मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भक्तों ने श्रीराम के जयकारे लगे तरह तरह की झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा के दौरान अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा के युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह केसरिया साफा पहन शोभायात्रा में पैदल चलते नजर आए। इसके साथ ही शोभा यात्रा में शामिल युवकों ने भी केसरिया साफा बांधे जमकर डांस भी करते हुए तलवार के माध्यम से अनेकों करतब दिखाए। युवकों ने लठ और तलवारें से जहां करतब दिखाए। वही सजे-धजे रथों में सबसे आगे घुड़ सवार चल रहे थे। शोभा यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण करें चल रहीं थीं. युवक, युवतियां और बच्चों ने भी केसरिया रंग के साफे पहने हुए थे. शोभायात्रा के दौरान झांकियां सजाई गईं, जिसको देखने के लिए भारी भीड़ नजर आई। जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि आज देश में राम नवमी को दीपावली पर्व जैसा मनाया गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। तब और अब आज राम नवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आराध्य भगवान श्रीराम को लेकर सब में उत्साह है। ईश्वर से कामना है कि देश में खुशहाली और समृद्धि हो।