हंसराजपुर। 75 लोकसभा गाजीपुर के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय लगातार क्षेत्र भ्रमण कर एक एक दिन मे दर्जनों गांवों मे जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। पारसनाथ राय ने आज करकापुर अलावलपुर, गुम्मा,धुरेहरा,तिलेसड़ा, मोहम्मदपुर, मर्दानपुर लक्ष्मन, रामपुर जीवन,हंसराजपुर और खानपुर मे  जन चौपाल को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रगति पथ पर तेज गति से बढ़ते हुए जन कल्याणकारी कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 2014 से जिले में तेज गति से चला विकास 2019 मे अचानक रुक गई ।उस रूके हुए विकास कार्यों को फिर से गति प्रदान करने के लिए मै काम करूंगा।

इस अवसर पर जन चौपाल को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, रमेश सिंह पप्पू ने भी सम्बोधित किया।

मंडल अध्यक्ष मोनू तिवारी,सुभासपा के  विधानसभा संयोजक गुड्डू राजभर, सुशील सिंह,विधानसभा प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, विस्तारक रवि प्रकाश आदि उपस्थित थे।