गाजीपुर। भाजपा महिला मोर्चा 75 लोकसभा गाजीपुर का महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आज जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में नगर के अवध पैराडाइज में संपन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और बिना किसी भेद भाव नेतृत्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को कब कहां स्थापित कर दिया जाएगा किसी को नहीं पता। महिलाओं के सम्मान के साथ साथ उन्हें लखपति दीदी बनाने को लेकर सरकार ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है जो महिलाओं के समृद्धि को प्रशस्त करते हुए उनके जीवन में नई रोशनी पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त था,बहन बेटियों का घर से निकलना दुर्भर था जब तक बेटीयां सुरक्षित घर नहीं आ जाती माता पिता के माथे पर बल साफ दिखाई देता था लेकिन धन्य है मोदी और योगी की सरकार जिसने सुरक्षा मजबूत किया गुंडे बदमाशों का सफाया कर इसे सुरक्षित किया।एक बार पुनःमोदी जी प्रधान मंत्री बने हमे उसके लिए अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व गाजीपुर की लोकसभा प्रभारी आयुशी श्री माली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिलाओं का सम्मान पूरे देश में दिखाई देता है इस सम्मान के बदले हम महिलाएं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश की एक-एक लोकसभा सीट हम भाजपा की झोली में डाल कर एक बार पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बानाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बनते तो पूर्व की सरकार के काम काज के जो हालात ऐसे थे कि कश्मीर भारत से विगत 10 वर्षों में कट गया होता।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा की  देश की महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में   बहुत बड़ी संवैधानिक ताकत प्राप्त हुई है जिसके कारण देश भर की महिलाओं ने एक स्वर से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा साधना राय ने अतिथियों के प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया। संचालन किरन सिंह ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पं  दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला पदाधिकारीयों द्वारा अतिथियों का बड़े माले से स्वागत तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

सम्मेलन को सहारनपुर के विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुनिता सिंह, नपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सीता सिंह, सुशीला सोनकर,सरोज मिश्रा,पूनम मौर्य, जिला महामंत्री माया सिंह ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर लल्लन राजभर, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह,शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, सोनी प्रजापति, अर्चना राय, सावित्री, शांति, सोनम शर्मा, रंभा राय, प्रीति रावत, कंचन गिरि, रोली शर्मा, कल्पना कुशवाहा, रंजू शर्मा, नीलम सिंह, गुड्डी पांडेय, लाल मुनी गोड़, वंदना राय, माया सिंह, साधना यादव,रेनु गुप्ता, करूणा श्रीवास्तव,बुच्ची बिंद आदि महिलाएं उपस्थित थी।