मरदह। गाजीपुर लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे पार्टी प्रत्याशी व समर्थकों का जनसंपर्क तेज होता जा रहा है।आज भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय की पुत्री वंदना राय तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय के नेतृत्व दर्जनों महिलाओं ने महाहर धाम पहुंच कर ब्लाक प्रमुख सीता सिंह के साथ दर्शन पूजन किया और मरदह दक्षिणी मंडल के ग्राम पंचायत अबिसहन मे डोर टू डोर भ्रमण करते हुए जनसंपर्क किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश देते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा।

‌भ्रमण के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए वंदना राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शानदार दोनों कार्यकालों मे महिलाओं के शक्ति संवर्धन और सम्मान समृद्धि के लिए अतुलनीय कार्य हुए है।आज महिलाएं जहां सुरक्षित है तो वहीं उनके आर्थिक विकास के नये द्वार खुले है।

  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय ने कहा की भाजपा ने महिलाओं के हक व अधिकार को मजबूत करते हुए उनके नेतृत्व क्षमता का भी सम्मान किया है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष किरन सिंह, माया सिंह, रम्भा राय, कल्पना कुशवाहा, करूणा श्रीवास्तव, रोली विश्वकर्मा, सुनीता सिंह,गुड्डी पांडेय, सरोज राय,नीलम तिवारी आदि महिलाएं उपस्थित रही।