गाजीपुर के जमानियां राजनीतिक को गरीब से देखने और समझने वाले समाज सेवी नेसार अहमद खान वारसी ने बताया है। कि लोकसभा चुनाव में भाजपा और राहुल गांधी-अखिलेश यादव की जोड़ी को उत्तर प्रदेश में कितनी सीट मिलने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव का आधे से ज्यादा सफर पूरा हो चुका है। पांच चरणों की वोटिंग भी पूरी हो गई है। अब 2 चरणों की वोटिंग होनी बाकी है। इसी के साथ अब सभी की नजर 4 जून पर हैं। सभी राजनीतिक दल 4 जून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन पता चलेगा कि आखिर देश और उत्तर प्रदेश की जनता ने किसका साथ दिया है। इस दौरान खान ने बताया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश और देश में कितनी सीट मिलने जा रही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि देश में भाजपा और इंडिया गठबंधन का क्या हाल रहने वाला है। नेसार अहमद खान वारसी ने बताया कि यूपी में कितनी सीट जीत रही भाजपा उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की 50 से कम सीट आ रही हैं। मेरा अनुमान है कि यूपी में भाजपा 50 सीटों के अंदर ही रहने वाली है। नेसार अहमद खान वारसी ने आगे कहा, अगर भाजपा बेमानी नहीं करे तो उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीट आधी हो रही हैं। मेरा मानना है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन को उत्तर प्रदेश में 30 से अधिक सीट मिलने जा रही हैं. मगर भाजपा ने साल 2019 में जितनी सीटों पर विजय हासिल की थी, आज उसकी आधी सीट यूपी में आ रही हैं। समाज सेवी नेसार अहमद खान वारसी ने आगे कहा, मेरा अनुमान है। कि यूपी की 20 सीट इंडिया गठबंधन जीत रहा है। 20 अन्य सीटों पर भी इंडिया गठबंधन भाजपा पर भारी है। ये 40 सीट भाजपा के लिए मुश्किल बनी हुई है। इंडिया गठबंधन यूपी में कैसा कर रहा है। नेसार ने कहा कि भाजपा देश में 200 से कम सीटों पर रहेगी। भाजपा को 160 से 180 सीट ही आ रही हैं. दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन सरकार बना लेगा. उसे बहुमत या उसके करीब सीट मिल जाएगी. इस दौरान कुछ दल ऐसे भी होते हैं, जो ये देखते हैं कि सरकार कौन बना रहा है? फिर वह उसी को ही अपना समर्थन दे देते हैं। आगे कहा, ये लोग 400 पार की बात करते हैं। मगर ये सीट आ कहां से रही हैं। हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़ में इनकी सीट कम हो रही हैं, ऐसे में 400 सीट भाजपा की आ कहां रही हैं।