गाजीपुर।  के जमानियां नगर कस्बा पक्का बलुआ घाट चबूतरे पर 21 जून यानि शुक्रवार की सुबह 10 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, तहसीलदार देवेंद्र यादव, पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार सहित राजस्व कर्मियों के साथ नगरवासी योगाभ्यास की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आमजन मानस को जागरुकता के लिए विशेष संदेश के साथ जागरुक किया गया। बताया जाता है। की पूरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि इंटरनेशनल योग दिवस की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। इसके बाद से हर साल 21जून को पूरी दुनिया में इसे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन योगाभ्यास किया गया। उन्होंने बताया कि देश-विदेश में योगाभ्यास के लिए विशेष आयोजन किये जाते हैं। कुमार ने बताया कि योग का हमारे जीवन में काफी अहम महत्व होता है। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। बल्कि यह शांत मन और प्रबल विचारों और एकाग्रता करने में मदद करता है। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने योग के कई फायदे गिनाया और बताया कि योग करने से फायदे ही फायदे हैं। इन्ही फायदों के लिए लोगों में जागरुकता के लिए योग दिवस मनाया जाता है। और हर साल इंटर नेशनल योग दिवस को एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। उन्होंने बताया कि योग दिवस 2024 के लिए थीम निर्धारित की गई है। इस बार योग दिवस का विषय है 'स्वयं और समाज के लिए योग जैसे रोग मुक्त जीवन जीने की हो चाहत और नियमित योगाभ्यास की डालें आदत स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी, योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी. योग से नहीं होती है। उनको कोई बीमारी, योग प्रकृति का वरदान है, जिसने अपना लिया वो महान है। जो करते हैं योग, उन्हें नहीं छूते रोग,बनकर योगी, खुद से दूर भगाओ रोग. योग है स्वास्थ्य के लिए क्रांति, नियमित योग से जीवन में हो सुख शांति. वह जो रोज योग करते है। जिन्हें खुद से प्यार है, आप स्वस्थ्य नहीं है, तो सब बेकार है। इस अवसर पर तहसील मुख्यालय के सभी राजस्व कर्मियों के साथ पालिका के कर्मी और नगर वासी योगाभ्यास किया।