गाज़ीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना जंगीपुर मण्डी में बने मतगणना स्थल पर शाम को सम्पन्न हुई। गाजीपुर लोक सभा सीट पर एक जून को अंतिम चरण में चुनाव सम्पन्न हुआ था जिसमें दस उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था।  काफी गहमागहमी के बीच आरम्भ हुए मतगणना में इंडि गठबंधन के सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी पहले ही चक्र की मतगणना से भाजपा उम्मीदवार पारसनाथ राय पर बढ़त बनाये जो अंतिम चक्र तक जारी रही। त्रिकोण मुकाबले में बसपा के उम्मीदवार उमेश कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अन्य सात उम्मीदवार तो नोटा को मिले वोट से भी कम मत पर सिमट गये। प्रथम चक्र की मतगणना में सपा के अफजाल अंसारी को 15759, भाजपा के पारसनाथ राय को 14140 तथा बसपा के उमेश कुमार सिंह को 6361 मत प्राप्त हुए। अंतिम 33वें चक्र में सपा के अफजाल अंसारी को 537784, भाजपा के पारसनाथ राय को 413581 तथा बसपा के उमेश कुमार सिंह को 164601 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सपा के अफजाल अंसारी ने भाजपा के पारसनाथ राय को 124266 मतों से मात देकर विजयश्री हासिल की। वहीं बसपा उम्मीदवार उमेश कुमार सिंह को 164601 मत प्राप्त हुआ। इसके साथ ही विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी के अजय को 5068, स्वतंत्र उम्मीदवार और सपा के अफजाल अंसारी के पुत्री नुसरत अंसारी को 4567 मत, युग तुलसी पार्टी के आदित्य श्रीवास्तव को 3312, स्वतंत्र उम्मीदवार सत्यदेव यादव को 3163, स्वतंत्र उम्मीदवार ज्ञानचंद बिन्द को 3127, मौलिक अधिकार पार्टी के रामप्रवेश को 2830, भारतीय लोकवाणी पार्टी के धनंजय कुमार तिवारी को 1949 तथा नोटा को 9033 मत मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट ने गाजीपुर संसदीय लोकसभा सीट से विजई सपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी को प्रमाण पत्र जारी किया।