गाजीपुर के जमानियां पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली थाना जमानियां राजकीय बालिका इंटर कालेज बाउंड्री के पास शनिवार को पिंक बूथ का उद्घाटन फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद महिलाओ तथा जनसामान्य लोगों से बात करते हुए। बताया गया कि पिंक बूथ खुलने के बाद बालिकाओं तथा स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर या उन्हें किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने पर वे अपनी समस्या पिंक बूथ पर नियुक्त महिला पुलिस अधिकारी को बता सकती है। जिससे तत्काल उनके खिलाफ अपराध करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 1098, 181, 102 इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में इन नंबरों का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा यह बताया गया कि इन नंबरों पर उनके कॉल रिसीव करने के लिए महिला कर्मचारी ही नियुक्त होगी। बताया जाता है। की जमानियां राजकीय बालिका इंटर कालेज पालिका मोड़ के पास नवनिर्मित पिंक बूथ का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद उन्होंने बताया कि महिलाओं को काफी सहुलियत होगी। साथ ही सभी तरह की होगी सुविधाएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा सहायता के क्रम में पिंक बूथ से पीड़ित महिलाओं को सुविधा सहायता के साथ कार्रवाई में आसानी होगी। इसके साथ ही कहा कि किसी भी आपात काल की स्थिति में पुलिस पिंक बूथों से महिलाएं मदद ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि इन पिंक बूथों पर महिलाओं की शिकायत दर्ज करने से लेकर उनके बैठने सहित सभी व्यवस्थाएं दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित या फरियादी महिलाओं के लिए वाश रूम, शिकायत कक्ष, की भी व्यवस्था है। फरियादी महिलाओं की शिकायतों का तुरंत निवारण व उन्हें सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस चौकीदारों को टार्च और शाल वितरण किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महिलाओं की सहायता एवं समस्याओं के निराकरण हेतु महिला पिंक बूथ से फरियादियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी के व निराकरण के लिए पिंक बूथ बनाया गया है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह कहा कि किसी भी आपात काल की स्थिति में इन पुलिस पिंक बूथों से महिलाएं मदद ले सकती हैं। इन पिंक बूथ से महिलाओं को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि पिंक बूथ महिलाओं को सशक्त बनाने कि दिशा में बड़ा कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिलाओं और स्कूल लड़कियों को सुरक्षित माहौल देना है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव, दिलदार नगर के थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, सुहवल राजेश कुमार त्रिपाठी, गहमर अशोक कुमार मिश्रा, रेवतीपुर राजेश कुमार त्रिपाठी, नगसर संतोष कुमार राय, सोनू गौड़, चंदन तिवारी, गिरधारी सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजन त्रिवेदी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।