प्रत्येक दिवस पर्यावरण दिवस- मुख्य चिकित्सा अधिकारी

गाजीपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रीनमैंन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.देश दीपक पाल को पौधा भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए प्रत्येक साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल हैं, जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु। पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में ग्रीनमैन डॉ अरविंद कुमार की नेक पहल की सीएमओ ने सराहना की और कहा कि पर्यावरण संरक्षण जागरूकता की विषय वस्तु है। जब तक प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक नहीं होगा तब तक केवल सरकारी मिशनरीयों के द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित करना मुश्किल होगा।ऐसे पुनीत कार्य के लिए सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आकर चढ़ बढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर एडिशनल सीएमओ डॉक्टर जेएन सिंह,एडिशनल सीएमओ डॉक्टर मनोज सिंह,डॉक्टर आरके यादव अन्य अधिकारी मौजूद रहे।