गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के नेतृत्व में इस्लामाबाद गाँव में जिले में रहने वाले प्रदेश व जिला पदाधिकारी जिला मार्गदर्शक जिला सलाहकार जिला संरक्षक व ब्लॉक अध्यक्ष जिले के मोर्चा व प्रकोष्ठ की बैठक हुए बैठक के सयोंजक यादव महासभा गाजीपुर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव थे। जिसमें मुख्यवक्ता पूर्व डीआईजी बलिकरन यादव, प्रदेश महासचिव रमेश सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनिहारी ओम प्रकाश यादव व सपा नेता मार्कण्डेय यादव प्रदेश सचिव चंद्रिका यादव थे।


यादव महासभा की बैठक में मुख्य ये एजेंडा रहा


प्रमुख वक्ताओं ने अपने उध्बोधन में ये विचार रखा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के संदर्भ में यादव समाज की दशा व दिशा क्या रही और आगे क्या भूमिका रहेगी। यादव भवन के निर्माण के लिये जल्द समिति बने और बचें हुए ब्लॉक का जल्द गठन हो और सभी पदाधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण के लिए समाज को प्रेरित करें और खुद परिवार के साथ पौधा लगाए और दोनो कुरी में शादी विबाह हो दहेज , तेरही मुक्त समाज हो और एजुकेशन में समाज की अग्रणी भूमिका हो इस बैठक में आये हुए पदाधिकारी को अंगवस्त्रम पहना कर कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव ने स्वागत अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने अपने उद्धबोधन में बताया कि अब यादव समाज एक होकर राजनीतिक भूमिका निभाएगी साथ मे सभी पार्टी को अवगत करवाएगी की यादव समाज की गाजीपुर में अग्रणी अहम योगदान है। इस लिए 50 % टिकट यादव समाज से होनी चाहिए। इस संघर्ष के लिए मुझे कुछ भी कुर्बानी देनी होगी मैं तैयार हूं।


समाज के होनहार बच्चों को सम्मानित करते हुए


इस बैठक में होनहार बच्चों को प्रदेश महासचिव रमेश यादव के द्वारा घड़ी और 500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। संध्या यादव पुत्री श्रीकांत यादव

इंटरमीडिएट 92% 

निधि यादव पुत्री संतोष यादव इंटरमीडिएट 85%

 रोहित यादव पुत्र देवनारायण यादव हाईस्कूल 85.6% 

 शिवांगी यादव पुत्री रामशरण यादव हाईस्कूल 85.2%

यादव महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ को सम्मानित किये यादव महासभा के 


पूर्व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर यादव


गाजीपुर जनपद की बेटी मधु यादव ने मिसेज इंडिया विनर 2024 का खिताब जितने पर बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहलने क्राउन पहनाकर विजेता घोषित किया। ये इवेंट स्टार क्रिएशन एंटरटेनमेंट द्वारा 14 जून 2024 को आयोजित किया गया था। मधु पेशे से फैशन डिजाइनर और योगा ट्रेनर हैं समाज की बेटी के नाते सम्मानित यादव महासभा ने किया।


संकल्प के साथ बैठक का समापन


इस बैठक में सभी प्रमुख लोगो ने नीम का पौधा लगाकर संकल्प लिया पर्यावरण बचने का, इस अवसर पर प्रवीण यादव, यादव महासभा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवेन्द्र यादव टिंकू, जिलापंचायत सदस्य पांचू यादव, सैदपुर के सपा प्रभारी छोटे लाल यादव, बसपा नेता अजय यादव, प्रवक्ता संग्राम यादव, सुभाष यादव व विजय शंकर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष देवकलीं रामअवध यादव, ब्लॉक सादात अध्यक्ष ललिता यादव, सदर ब्लॉक अध्यक्ष सजंय यादव, जखनियां ब्लॉक अध्यक्ष राम लाल यादव, विरनो ब्लाक अध्यक्ष मदन यादव, मजन्य यादव, पूर्व प्रधान विनोद यादव, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष यादव, सपा नेता कन्हिया यादव, भाजपा नेता राकेश यादव, पूर्व प्रधान शिवपूजन यादव आदि उपस्थित थे।