गाजीपुर। के जमानियां बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे। मोहम्मद परवेज खान बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के नई बस्ती उमरगंज निवासी पीड़ित व्यक्ति के घर पहुंचकर दुःख दर्द जाना। उन्होंने बताया जाता है। की पीड़ित उर्मिला देवी पत्नी रामाधार राम की पुत्री विगत दिनों सुबह शौच के लिए पास के सिवान में कही थी। उसी समय उमर गंज निवासी बलवंत यादव पुत्र पुरुषोत्तम यादव लक्षण यादव पुत्र राम निवास यादव छेड़कानी करने लगे। पुत्री के देर होने से प्रार्थिनी अपनी पुत्री को देखने व लेने के लिए पहुंची। तो दोनों विपक्षी गण मेरी पुत्री के साथ छेड़कानी करते पाए गए। मना विरोध करने पर जाति सूचक गाली देते भाग गए। उसी समय से समझौता करने के लिए धमकी देते आ रहे है। परवेज खान ने बताया कि समय रहते कोतवाली पुलिस ध्यान देते हुए उचित कार्यवाही नही किया। तो कभी भी पीड़ित महिला के परिवार के सदस्यों के साथ अनहोनी घटना घट सकती है। खान ने यह भी बताया कि लगता है। पुलिस गंभीर नही है। अन्यथा विपक्षी गणों के द्वारा पीड़ित महिला तथा घर के व्यक्ति की समझौता करने के लिए दबाव नही बनाता और नही धमकी देता। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय नही मिला तो बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे। उधर कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे के कार्यवाही की जाएगी। उक्त मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय मौर्य, मनोज विद्रोही, अशोक आसू, अभिषेक राय, जमील खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो

 मोहम्मद परवेज खान पीड़िता महिला व परिजनों से जानकारी लेते ।