गाजीपुर। के जमानियां क्षेत्र स्थित क्षेत्र चवरी भुआवल चक के किसानों के सामने खेतों में जाने के लिए चक रोड की समस्या उत्पन्न हो गई है। चक रोड पर अवैध कब्जा होने की शिकायत पर 20.6.2024 को विभागीय अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। और सीमांकन तथा पत्थर गड़ी भी कराया गया। लेकिन चक रोड समस्या का समाधान नही निकला। जिसके चलते आस पास के किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया जाता है। की चवरी भुआवल चक मनोज कुमार राय उपजिलाधिकारी से मिल कर कई बार चक रोड को लेकर शिकायत प्रार्थना पत्र दी। उन्होंने बताया कि दिए गए प्रार्थना पत्र पर जांच किया गया। आराजी नंबर 83. व आराजी नंबर 90 चक रोड के नाम से अभिलेख में दर्ज है। जिसका सीमांकन 19.7.023 लोगों के उपस्थिति में एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के मौजूदगी में चिन्हकम किया गया। इसके साथ ग्राम प्रधान को मिट्टी कार्य करने के लिए सुपुर्त कर अवगत कराया गया। इसके बाद भी आज तक चक रोड का कार्य नही किए जाने से आस पास के किसानों को खेती बारी करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनोज कुमार राय, विजय शंकर सिंह,गोकुल, सिहासन पांडेय, कपिल मुनि, सोनू यादव,चंदन यादव, मार्कण्डेय यादव, घुरहू यादव, चंद्रमा यादव,रमाशंकर कुशवाहा, लुटावन राम,दिनेश चंद्र यादव शंकर सिंह आदि लोगों ने बताया कि आस पास के दबंग किसानों ने चक रोड पर अवैध कब्जा कर नामोनिशान मिटा दिया है। इसके बाद भी क्षेत्रीय लेखपाल मौका मुआयना कर चक रोड का सीमांकन कर पत्थर गड़ी भी किया गया। लेकिन उसपर मिट्टी का कार्य नही कराया गया। जिसके चलते खेतो की बोआई के लिए ट्रैक्टर ले जाना कठिन हो गया है। इस जटिल समस्या को लेकर विकास खंड कार्यालय पहुंच कर अधिकारी से शिकायत किया। इस दौरान विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना ने बताया कि 15.16. के बाद लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी मौके पर पहुंचकर चक रोड का निस्तारण कराएंगे। जिसके किसान मनोज कुमार राय तथा अन्य किसानों ने कहा कि क्षेत्रीय लेखपाल, सेकेट्री ब्लाक के जिम्मेदारअधिकारी उपजिलाधिकारी के आदेश का पालन कराने में हिला हवाली कर रहे है। जिसके चलते खेतो में बोआई करने के लिए ट्रैक्टर को ले जाना जरूरत पड़ती है। लेकिन चक रोड का नही होना किसान अपने ट्रैक्टर को ले जाने में असमर्थ है। लिहाजा जल्द से जल्द चक रोड की समस्या का निस्तारण किया जाना अतिआवश्यक है। किसानों का कहना रहा की चक रोड नही होने के कारण खेती बारी की समस्या गहराती जा रही है। उन्होंने कहा की विपक्षी जानबूझ कर सीमांकन और पत्थर गड़ी स्थान पर ट्यूबल के माध्यम से पानी बहा रहे है। पीड़ित किसानों ने उपजिलाधिकारी से गुहार लगाया की किसानों की गंभीर समस्या को देखते हुए चकरोड का निर्माण कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग किया। 20.6.2024 को सीमांकन और पत्थर गड़ी करते क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम प्रधान और सेकेट्री लेकिन विपक्षी गणों के द्वारा चक रोड का नामोनिशान दिखाई नही दे रहा है। सीमांकन की तस्वीर दर्शाया गया। चिन्ह। इस संबंध में विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना ने बताया की विभागीय कर्मी चक रोड के लिए कार्य शुरू करना चाहा। तो कुछ लोग डांट फटकार कर कर्मियों को भगा दिया।