नई दिल्ली: पेपर लीक मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। मेहनती छात्रों के साथ धोखा हुआ है। नीट का पेपर लीक हुआ है। NEET और UGC-NET पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हां बिल्कुल, हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे। NEET पेपर और UGC-NET के पेपर लीक हुए हैं। कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की लड़ाई रोक दी थी। इजराइल और गाजा की लड़ाई को भी नरेंद्र मोदी ने रोक दिया था। लेकिन किसी न किसी कारण में हिन्दुस्तान में जो पेपर लीक हो रहे हैं उन्हें नरेंद्र मोदी नहीं रोक पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते। नवभारतटाइम्स.कॉम राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक का दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार को लेकर हमारा यही कहना है कि जांच होनी चाहिए और जिन्होंने भी पेपर लीक कराया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।