गाजीपुर (खानपुर)। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सैदपुर तहसील क्षेत्र के सौना निवासी गोविन्द यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। गोविन्द यादव ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा के शासन में किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र आदि सभी वर्गों के लोग दुखी हैं। महंगाई दिनो दिन बढ़ती जा रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश में अपराधों का ग्राफ भी बढ़ गया है। लिहाजा, अब भाजपा की विफलताओं और सपा की जन कल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम करेंगे। जल्द ही जनपद में पार्टी को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव, सुनिल यादव, मनीष यादव, कैलाश यादव मौजूद रहे।