गाजीपुर। सम्यक युवा मंच फाउंडेशन द्वारा बुद्ध महोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन डॉ भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल केसरुआ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत बुद्ध, सम्राट अशोक महान, डॉ अम्बेडकर, शहीद जगदेव प्रसाद आदि महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया गया। सारनाथ से आए बौद्ध भिक्षु ने भगवान बुद्ध के विश्व शांति और मानव कल्याणकारी मार्गदर्शन की चर्चा किए। तत्पश्चात पंचशील पट्टी से उपस्थित अतिथियों और संभ्रांत जन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी के सुपुत्र,भारत सरकार के पूर्व मंत्री और शोषित इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा बाबू नागमणि सिंह कुशवाहा जी रहे। सम्यक युवा मंच के संयोजन अखिलेश मौर्य ने कहे कि सम्यक युवा मंच सामाजिक संगठन समाज में नशा मुक्ति, समाजिक समानता, शिक्षा को बढ़ावा, घटते हुए सम्पर्क और संवाद को खत्म कर सामाजिक जुड़ाव बढ़ाने, सामुदायिक सौहार्द बढ़ाने, राजनीतिक चेतना उत्पन्न करने आदि बिंदुओ पर कार्य कर रहा है। मुख्य अतिथि नागमणि सिंह कुशवाहा जी ने कहे कि समाजिक समानता भगवान बुद्ध के शरण में ही संभव है, बुद्ध का मार्ग वैज्ञानिक मार्ग है और इसी से शान्ति, कल्याण संभव है। कार्यक्रम में रचनात्मक प्रतिभा जैसे पढ़ाई, चित्रकला, एक्टिंग, खेल,संगीत आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि अनुष्का नेत्र क्लिनिक के डॉ आर के मौर्य, सौहार्द टीम के मेंटर काज़ी फरीद आलम, शोषित इंकलाब पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष विभा सिंह रहे। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि संजय राजभर, प्रधान जगदीश सिंह कुशवाहा, प्रधान अशोक मौर्य, प्रधान रामसेवक राजभर,रामअवध कुशवाह, रामानन्द गुरु जी, प्रधान नागेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रधान सुरेश कुशवाहा, समाजसेवी रमेश कुशवाहा, प्रो जनार्दन सिंह कुशवाहा , शैलेंद्र सिंह कुशवाहा आदि संभ्रांत जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सदस्य विधान परिषद मा शिवबोध राम, और संचालन जिला संयोजन अच्छेलाल कुशवाहा ने किए। कार्यक्रम संरक्षक पूर्व सदस्य विधान परिषद मा ब्रजभूषण सिंह कुशवाहा ने सबके प्रति आभार व्यक्त किए। कार्यक्रम की व्यवस्था सम्यक युवा मंच के साथियों जयप्रकाश कुशवाहा, जयहिंद कुशवाहा, सुनील कुशवाहा , राजेश कुशवाहा, कृष्णा मौर्य, जामवंत मौर्य, डॉ राजेश कुशवाहा,रवींद्र कुशवाहा गुरु जी , इंदुशेखर गुरु जी , कैलाश गुरु जी , आर पी मौर्य विनोद मौर्य, मुकेश कुमार गौतम, दीपक कुमार, डॉ रामनाथ, चन्द्रमा प्रसाद आदि द्वारा किया गया।