बेगूसराय । SDM ज्योति मौर्या और उसके मजबूर सफाई कर्मी पति के त्याग और SDM बनी पत्नी की बेवफाई की इस हेट स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब करीब एक बाद इसी तरह की कहानी बिहार के जिला बेगूसराय (Begusarai) से समाने आई है।SDM ज्योति मौर्या की ही तहर बेगूसराय (Begusrayan) की कहानी जबरदस्त और रोमांचक है। जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड के सनहा गांव का है। यह कहानी उन लोगों के बारे में सोचने पर मजबूर करती है, जो थोड़ी सी सफलता मिलने पर अपनों से रिश्ता खत्म कर नया संसार बसाने सोचने लगते हैं। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मजदूरी कर 11 साल तक खिलाया, पिलाया और पढ़ाया। पति की तपस्या सफल हुई और पत्नी की किस्मत रंग लाई। पत्नी का चयन बिहार पुलिस ने एक कास्टेबल के रूप में हो गया। लेकिन, अब यहीं से पत्नी ने रंग बदलना शुरू कर दिया।स्थनीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेलेक्सन तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान ही पत्नी का रंग बदलने लगा। तन के पुलिस की वर्दी चढ़ी तो इसकी हनक भी दिखने लगी। पुलिया रौब का पहला शिकार उसका मजूदर पति ही हुआ। और अब वह उससे तलाक मांगना शुरू दिया। अब बेचारे पति को समझ नहीं आ रहा कि अब वह करे तो क्या करे।