गाजीपुर के जमानियां विधानसभा जमानियां के जीवपुर में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान सांसद विधायक को माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह एवं अंगम् वस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजीपुर के निर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। मोदी -योगी सरकार तानाशाही के रास्ते पर है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए देश को मजहबी दंगे की आग में झोंकने की साज़िश रच रही है। उन्होंने कहा यह सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा समाजवादी आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। उन्होंने कहा अपने पुरखों के रास्ते पर चलकर हमें समाजवादी आंदोलन को मजबूत करते हुए इस फासिस्टवादी सरकार को उखाड़ फेंकने होगा। यदि हम इस सरकार को बेदखल करने में नाकामयाब रहे तो न इस देश का संविधान बचेगा,न गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय और न ही इस देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप,न ही साम्प्रदायिक और सामाजिक सद्भाव। यह सरकार न गरीब की है न पिछड़ों और दलितों की। यह सरकार न हिंदू की है न मुसलमान की। यह सरकार केवल और केवल चंद पूंजीपति मित्रों की है जिसकी तिजोरी भरने का काम यह सरकार कर रही है। इस सरकार को गरीबों की बुनियादी जरूरतों से कुछ भी लेना देना नहीं है। बताया जाता है। की विधानसभा जमानियां जीवपुर में शनिवार की शाम समाजवादी कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी विचारधारा को बढ़ाने में संघर्षरत समाजवादी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता जमानियां विधान अध्यक्ष अनिल यादव ने की। कार्यक्रम में इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की खचाखच भीड़ को संबोधित करते हुए। विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा की भाजपा सरकार से तंग आकर पूर्वांचल की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट कर विजय श्री दिलाने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा की नफरत फ़ैलाने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश की आवाम समय का इंतजार कर रही थी। और यह भी कहा कि वर्तमान में महंगाई, बेरोज़गारी से जनता त्रस्त है। तानाशाही चरम पर है। छोटे व्यापारी, किसान सब परेशान हैं। सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा की स्मार्टसिटी के नाम पर केवल लूट मची है। लेकिन यहां स्मार्टसिटी के नाम पर जनता को केवल और केवल धोखा दिया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह करना सौभाग्य की बात है। भाजपा सरकार के तानाशाही दौर में ज़मीन पर जनता के लिए जिस मेहनत से समाजवादी कार्यकर्ता जनता की आवाज़ उठा रहे हैं। वह सराहनीय है। जब कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद रहेगा। तभी हम तानाशाही सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठा पाएंगे। उक्त मौके पर बिरहा गायक विजय यादव, सुरेंद्र यादव ने गाना सुनाकर खूब तालियां बटोरी। इस अवसर गोपाल यादव जिला अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, उपेंद्र सिंह, संसार सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख दया शंकर यादव, अनिल यादव, विजय यादव, रजनीकांत सिंह यादव, नसीम खान, प्रमोद यादव, जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव, अमरीश यादव आदि सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और हजारों समर्थक मौजूद रहे। संचालन विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने की।