गाजीपुर। जमानियां क्षेत्र के ग्राम सबलपुर निवासी दुलेसरी देवी पत्नी लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्व. विजय नारायण दुबे उम्र 87 वर्ष अपने पीछे पूरा परिवार को छोड़ मंगलवार की शाम तकरीबन सात बजे निधन हो गया। अंतिम संस्कार बड़ेसर शमशान घाट पर मुखाग्नि उनके पुत्र सेवानिवृत कंपनी कमांडर परमानंद दुबे ने दी। इस दौरान शोकाकुल परिवार के पुत्र सेवानिवृत कंपनी कमांडर परमानंद दुबे, लखन लाल दुबे, हिंदी के प्रवक्ता रिटायर्ड सच्चिदानंद दुबे, रविकांत सिंह यादव सहित सैकड़ों की संख्या में शुभ चिंतक शामिल रहे।