गाज़ीपुर। इंसाफ फाउंडेशन गाजीपुर ने लंका मैदान स्थित पार्क में शनिवार को पौधरोपण किया। जिसमें इंसाफ फाउंडेशन के अध्यक्ष उपेंद्र यादव व मैनेजिंग ट्रस्टी/ सचिव नंदलाल, ट्रस्टी राजेंद्र यादव, कामता प्रसाद सिंह यादव और राधेश्याम सिंह अन्य कार्यकर्ता अनिल कुमार यादव, मनीष सिंह व अभिषेक श्रीवास्तव आदि ने भी भाग लिया। अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि पेड़ पौधों के रहने से ही हमारा जीवन सुरक्षित है। इसलिए हर व्यक्ति को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उपस्थित कार्यकर्ताओ ने इस दौरान लगातार पौधे लगाने का संकल्प लिया। और ये भी संकल्प लिया कि जब तक पौधे, पेड़ नहीं बनते तब तक उनकी देखभाल करेंगे।