गाजीपुर के जमानियां नगर कस्बा स्थित पक्का बलुआ घाट पर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के द्वारा पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय भारत सरकार जलमार्ग विकास परियोजना के अंतर्गत टिकट काउंटर और प्रतिक्षालय का निर्माण कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने एवं समुद्री क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर विचार-विमर्श करने के लिए नगर कस्बा स्थित पक्का बलुआ घाट पर टिकट काउंटर और यात्रियों के बैठने के लिए प्रतिक्षालय का निर्माण कार्य जोर शोर शुरू हो गया। बताया जाता है। की बाढ़ की मौसम से पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग को आत्मनिर्भर करने को बढ़ावा देने के लिए तथा लोगों को सहुलियत देने के लिए टिकट काउंटर और प्रतिक्षालय निर्माण के लिए पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा तेजी के साथ कार्य शुरू किया गया। नगर कस्बा स्थित पक्का बलुआ घाट के पास जल निगम के द्वारा यात्रियों को भरपूर सुविधा देने के लिए तेज गति के साथ टिकट काउंटर और प्रतिक्षालय के साथ शौचालय की व्यवस्था के लिए निर्माण कार्य शुरू हुआ। बताया जा रहा है। की मोदी सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत पोत परिवहन को बढ़ावा देने के लिए तथा विकसित भारत बनाने के लिए जल मार्ग के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर मॉल को पहुंचाने एवं यात्रियों को एक दूसरे स्थान पर जाने आने के लिए पक्का बलुआ घाट के पास पत्तन पोत परिवहन जलमार्ग विकास परियोजना के द्वारा तेजगति से कार्य को शुरू किया गया। निर्माण कार्य पर प्रसंशा व्यक्त करते हुए। राम जी गुप्ता, मोहन नाथ मिश्रा, रामनिवास, मोहम्मद असलम पान वाले, नेसार अहमद खान वारसी, अंजनी कुमार गुप्ता, गुलाब चंद वर्मा, रितेश वर्मा, शशिकांत बर्नवाल, सच्चिता नंद, शेष नाथ उपाध्याय, उद्धव पांडेय, गणेश पांडेय, शमीम अहमद खान, मोहम्मद खालिद आदि लोगों ने कहा कि पोत परिवहन से सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने तथा यात्रियों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने जाने में काफी सहुलियत होगी। लोगों ने बताया कि मोदी सरकार की यह सराहनीय कार्य है। गंगा नदी में चलने वाली पोत परिवहन से लाभ मिलेगा।