गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मंडल स्तर पर मनाया जाएगा।इस बात की जानकारी जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के माध्यम से देते हुए जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने बताया कि भाजपा नगर मंडल का योग दिवस कार्यक्रम प्रातः काल 6-00 बजे से जायसवाल धर्मशाला, लाल दरवाजा में आयोजित किया गया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह होंगे ।

गाजीपुर सदर मंडल पश्चिमी का योग दिवस कार्यक्रम पूर्वाह्न 6-00 बजे भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर आयोजित किया गया है। जहां पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के नेतृत्व मे योग प्रशिक्षक विजय कुमार राय द्वारा कार्यकर्ताओं को योगाभ्यास कराया जाएगा।

मनिहारी प्रथम मंडल के ग्राम बरहट मे आयोजित योग दिवस कार्यक्रम मे पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।